इल्म, मोहब्बत और जश्न-ए-मिलाद ﷺ🌹 अरे बेइल्मी के अंधेरे में रहने वालों!
🌹महफ़िल आबाद करके नबी-ए-पाक ﷺ का ज़िक्र करना, उनकी सीरत बयान करना, नात-ए-पाक पढ़ना, लोगों को खाना खिलाना और पानी पिलाना अगर कुछ लोगों को बुरा लगता है, तो उनसे अदब से एक सवाल है—आज दुनिया के तमाम मदरसों में दीन और दुनियावी तालीम के लिए कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट और नई-नई तकनीक का इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

हज और उमराह के लिए हवाई जहाज़ और आधुनिक यातायात का सहारा क्यों लिया जा रहा है?अपने जायके और मेहमानों की खातिर बिरयानी और तरह-तरह के खाने घरों में क्यों बनाए जा रहे हैं?जिस्म को ढकने के लिए आज के दौर के नए कपड़े क्यों पहने जा रहे हैं?क्या ये सब चीज़ें नबी-ए-करीम ﷺ ने अपने दौर में इसी रूप में इस्तेमाल की थीं?क्या हर सहाबी رضي الله عنهم ने कंप्यूटर, हवाई जहाज़, मोबाइल या आज के कपड़े इस्तेमाल किए थे?अगर नहीं, तो क्या हर नई चीज़ को सिर्फ इसलिए बिदअत कह दिया जाएगा कि वह नबी ﷺ और सहाबा के ज़माने में इस रूप में मौजूद नहीं थी?
फिर जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ में अल्लाह की नेमत का ज़िक्र, रसूलुल्लाह ﷺ की सीरत का बयान, नात-ए-पाक, दरूदो-सलाम और खाना खिलाने, पानी पिलाने पर इतना एतराज़ क्यों?मसला चीज़ों के नए होने का नहीं,मसला नीयत, मकसद और शरीअत के उसूलों का है।अगर कोई महफ़िल कुरआन की तिलावत, दरूद-ओ-सलाम, नबी ﷺ की सीरत, नात, सदक़ा और खाना खिलाने जैसे नेक कामों से सजी हो और उसमें कोई शरीअत-विरोधी काम न हो, तो इसे समझने के लिए इल्म और इंसाफ़ चाहिए—सिर्फ़ इल्ज़ाम नहीं।
और अगर तुम इसे बिदअत कहते हो, तो पहले बिदअत की हक़ीक़त, उसकी किस्में और उलेमा की तफ़सील समझो
।📖 इल्म बढ़ाइए, अदब सीखिए, और अपने दिल को उस पाक हस्ती की सच्ची और पक्की मोहब्बत से रोशन कीजिए, जिनके बारे में अल्लाह तआला ने फ़रमाया:قُلْ بِفَضْلِ اللّٰهِ وَبِرَحْمَتِهِ فَبِذٰلِكَ فَلْيَفْرَحُوا “कह दीजिए: अल्लाह के फ़ज़्ल और उसकी रहमत पर उन्हें ख़ुश होना चाहिए।”
🌹 मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ ईमान की रूह है।सीरत-ए-मुस्तफ़ा ﷺ ज़िंदगी का रास्ता है।और ज़िक्र-ए-मुस्तफ़ा ﷺ दिलों की रौनक है। 🌹अपने इल्म को बढ़ाइए, दूसरों पर फ़तवा लगाने से पहले इल्म हासिल कीजिए और प्यारे आका हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ से सच्ची, पक्की और अदब वाली मोहब्बत कीजिए।صَلَّى اللّٰهُ تَعَالَىٰ عَلَىٰ حَبِيبِهِ مُحَمَّدٍ وَآلِهِ وَسَلَّمَ ﷺमिंजानिब सूफी एजाज आलम खान कादरी अध्यक्ष, आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट, बस्ती संपर्क नंबर 9451437422

